स्वाद ही नहीं सेहत में भी चार चांद लगाता है प्‍याज

स्वाद ही नहीं सेहत में भी चार चांद लगाता है प्‍याज

रोहित पाल

प्याज हर भोजन की शान है। इसके बिना खाने का स्वाद फीका पड़ जाता है। हमारे जीवन में इसका क्‍या महत्‍व है इसे इस एक तथ्‍य से समझ सकते हैं कि‍ इसने हमारे देश में सरकारें तक बदलवा दी हैं।  प्याज हर जगह प्रयोग किया जाता है फिर चाहे वह सब्जी हो या सलाद। भारतीय खाने में इसकी अपनी एक अलग जगह है। लेकिन स्‍वाद के अलावा प्याज में कई सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। प्याज बालों, हड्डियों, ब्लड शुगर और दिल को मजबूत करने में फायदेमंद होता है। प्याज में विटामिन सी, बी के साथ पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

प्याज दिखने में भले ही सामान्य हो लेकिन इसमें बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। प्याज कई गुणकारी सब्जियों में से एक है। इसमें बिटामिन सी की मौजूदगी इम्युनिटी और कोलेजन को बढ़ने की शक्ति देता है। इसके अलावा विटामिन बी और पोटेशियम शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

प्याज में क्वेरसेटिन नामक तत्व भी पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इस गुण के कारण प्याज शरीर में आई सूजन को कम कर सकता है। यहां तक कि प्याज से निकलने वाला तेल भी गुणकारी होता है। इस तेल में भी एंटीऑक्सीडेंट, एटीसेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। प्याज में एलिल प्रोपिल डाइसल्फाइड पाया जाता है जो ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करता है।

रोज़ाना एक प्याज़ खाने से सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि इसमें सल्फर कम्पाउंड की और फ़्लैवोनोइड्स ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स मौजूद होने की वजह से कैंसर को दूर रखने में मदद मिलती है। प्याज़ को आप कई तरीकों से अपनी डायट का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि अधिकांश पारंपरिक भारतीय खानों में प्याज का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। इसे सलाद और सूप के जरिए भी अपने खानपान में शामिल किया जाता है। एक पावर पैक नाश्ता बनाने के लिए इसे ऑमलेट में भी डाल सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

सरसों, नारियल या मूंगफली, कौन से तेल में पकाएं खाना

दिमाग को दुरुस्त रखती है चाय, लेकिन पीते समय इन बातों का ध्यान रखे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।